Monday, 27 February 2017

नंबर 1 से नंबर 11 तक सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाडी



नंबर 1 से नंबर 11 तक सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाडी :

पिछले महीनो के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने उस वक्त रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया जब उन्होंने 11वे  नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए आनन फानन में 58 रन ठोक दिए। हलाकि वो अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके उन्होंने बतौर 11 नंबर बल्लेबाज़ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर जरूर अपने नाम कर लिया। आज हम आपको नंबर 1 से 11 तक की बैटिंग पोजीशन में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं , तो आइये जानते हैं। 

1 . नंबर एक :  नंबर 1 पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है। गुप्टिल                        ने साल 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में महज़ 163                            गेंदों में 237 रन बना डाले थे। इस मैच में गुप्टिल ने 24 चौके और 11 छक्के जड़े थे। 

2 . नंबर दो :  नंबर दो पोजीशन पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के हिटमैन रोहित                            शर्मा के नाम है। शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता वनडे में 173 गेंद में                      264 रन ठोक दिए थे। इस मैच में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। 

3 . नंबर तीन :  नंबर तीन पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाम्बे के चार्ल्स कॉवेन्ट्री के नाम है।                            कॉवेन्ट्री ने साल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में खेले गए मैच में 156 गेंदों में                          नाबाद 194 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने 16 चौके  और 7 छक्के जड़े थे। 

4 . नंबर चार : नंबर 4 पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स के नाम है।                           रिचर्ड्स ने साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 170 गेंदों में 189 रन                           बनाये थे। 

5 . नंबर पांच :  नंबर पांच  पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दक्छिड़ अफ्रीका  के एबी डिविलियर्स  के                        नाम है। डिविलियर्स ने  साल 2015  में विष्व कप में वेस्टइंडीज  के खिलाफ  मैच में 66                            गेंदों में 162  रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने 17  चौके  और 8  छक्के जड़े थे। 

6 . नंबर छः :  नंबर छः पर बल्लेबाज़ी करते हुए सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के कपिल देव के                      नाम है। उन्होंने साल 1983 में वर्ल्ड कप के दौरान ज़िम्बाम्बे के खिलाफ मैच में 175 रनों                          की पारी  खेली थी। इस दौरान उन्होंने 138 गेंदो में 16 चौके और 6 छक्के लगाकर अपना                        सर्वाधिक स्कोर बनाया था। 

7 . नंबर सात : नंबर 7  पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के ल्यूक रोंकी  के नाम है।                                 रोंकी  ने साल 2014 में श्रीलंका  के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 99  गेंदों में 170  रन                              बनाये थे, जिसमें 14 चौके और 9 छक्के शामिल थे। 

8. नंबर आठ : नंबर 8 पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिस वोक्स  के नाम है। वोक्स                               ने साल 2016 में  श्रीलंका  के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 92  गेंदों में 95 रन                                         बनाये थे, जिसमें 9  चौके और 4  छक्के शामिल थे। 

9 . नंबर नौ  :  नंबर 9  पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज  के आंद्रे रसेल  के नाम है।                                आंद्रे रसेल ने नौवे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 92 रन ठोक दिए। इस पारी के                          दौरान रसेल ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 5 छक्के जड़े थे। 

10 . नंबर दस   :  नंबर 10  पर सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज  के ही रामपॉल के नाम है।                               रामपॉल ने दसवे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 86 रन ठोक दिए। इस पारी के                                    दौरान रामपॉल ने 66  गेंदों का सामना करते हुए 6  चौके और 6  छक्के जड़े थे।     

11 .नंबर ग्यारह :   तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने उस वक्त रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा                                  लिया जब उन्होंने 11वे  नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए आनन फानन में 58 रन ठोक                               दिए। हलाकि वो अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके उन्होंने बतौर 11 नंबर                                       बल्लेबाज़ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर जरूर अपने नाम कर लिया।                    

                       

Saturday, 25 February 2017

​पुणे टेस्ट में हार पर बोले कोहली....



पुणे 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन  की शर्मनाक हार के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना  हुए कहा की यह पिछले  2 साल में  टीम का सबसे बदतर बल्लेबाज़ी प्रदर्शन है  भारत को ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ पहले  टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही शिकश्त झेलनी पड़ी जिससे वह 4 टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। 
  कोहली ने मैच के बाद कहा, 'हम इस मैच में उनका सामना नहीं कर पाए, हमें स्वीकार करना होगा कि उन्होंने  हमें कोई मौका नहीं दिया। यह पिछले दो साल में हमारा सबसे बदतर बलेबाज़ी प्रदर्शन प्रदर्शन है। 
तीन दिन में हम किसी भी दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम अपनी छमता के अनुसार नहीं खेल पाए।
हमें देखना होगा की हमने क्या गलत किया।' 


भारतीय कप्तान ने साथ ही स्वीकार किया कि मेहमान टीम ने हालात का उनसे बेहतर फायदा उठाया। 
उन्होंने कहा, 'उन्होंने हमसे बेहतर हालात का फायदा उठाया।' उन्होंने पूरे मैच के दौरान हमें दबाव में डाला और इस मैच को जीतने के हक़दार थे। श्रेय उन्हें जाता है कि वे हमारे से बेहतर खेले।'

उन्होंने कहा, 'हमारे लिए दो सत्र काफी खराब रहे और स्तरीय टीम के खिलाफ वापसी करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कोई बहाना नहीं है। कभी कभी आपको विरोधी से कहना होता है, अच्छा खेले।' इस हार के बाद कोहली ने सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए उम्मीद जताई कि उनकी टीम मजबूत वापसी करेगी। भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे यकीन है कि हम मजबूत वापसी करेंगे। हमारा क्रम (इस मैच से पहले 19 अजेय मैच का क्रम) अच्छा रहा। यह देखकर अच्छा लगा कि दर्शक अब भी हमारा समर्थन कर रहे हैं।'

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मैच में 70 रन पर 12 विकेट चटकाने वाले स्टीव ओ' कीफ की तारीफ करते हुए उनके प्रदर्शन को 'बेजोड़' करार दिया। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी जिस तरह खेले उस पर मुझे गर्व है। ओ' कीफ ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वह असाधारण था। हमारे पास स्पिन गेंदबाजी खेलने वाले कुछ अच्छे खिलाड़ी और अच्छे स्पिनर हैं। जब उसने गेंद की लेंथ थोड़ी पीछे की और ऐसा लग रहा था कि वह प्रत्येक गेंद पर विकेट हासिल करेगा। बाकी सीरीज में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।'

स्मिथ ने कहा कि इस तरह की पिच पर टॉस जीतना फायदेमंद साबित होता है। उन्होंने कहा, 'टॉस जीतना बोनस साबित हुआ। हमारे पास अच्छी योजना थी। मुझे पता था कि ऑस्ट्रेलिया ने 4502 दिन से भारत में टेस्ट मैच नहीं जीता है। इस विकेट पर बड़ी बढ़त से मदद मिली।'