Sunday, 26 March 2017

ये हैं आईपीएल इतिहास के 11 सबसे महँगे प्लेयर :



आगामी 5 अप्रैल से आईपीएल का रोमांच एकबार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमो के बिच आईपीएल ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा जिसके साथ विजेता टीम को 3 मिलियन डॉलर और उपविजेता टीम को 1.5 मिलियन की इनामी राशि दी जाएगी। 
आज हम बात करने जा रहे हैं आईपीएल के इतिहास के कुछ सबसे महंगे खिलाडी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में उम्मीद से ज्यादा पैसे देकर टीम मालिको ने खरीदा। 

11 - शेन वाटसन 


स्पॉट फिक्सिंग के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबन्ध लगने के बाद इन टीमो के ज्यादातर खिलाडी आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए थे। आरसीबी ने शेन वाटसन को 2 मिलियन (लगभग 9.5 करोड़ ) में खरीदा। 

10 - MS  धोनी 


पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल की शुरुआत से 2014 तक CSK के साथ बने हुए थे। चेन्नई की टीम ने उन्हें 2008 ऑक्शन में 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

9 - इरफ़ान पठान 


भारतीय आलराउंडर इरफ़ान पठान को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 1.9 मिलियन में खरीदा था। हालाँकि इरफ़ान अपने कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

8 - रविन्द्र जडेजा 


राजस्थान रॉयल्स से रिलीज़ होते ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने वर्ल्ड टेस्ट नंबर 1 गेंदबाज़ को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से जडेजा CSK के साथ ही बने हुए थे लेकिन CSK के बैन होने के बाद गुजरात लायंस का हिस्सा बन गए। 

7 - रोहित शर्मा 

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में MI आईपीएल ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है। मुम्बई ने रोहित को 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

6 - रॉबिन उथप्पा 


पुणे वारियर्स की तरफ से खेलने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ को 13 करोड़ की भारी भरकम राशि में PW ने खरीदा था। इसके पहले रोबिन उथप्पा कोल्कता के लिए भी खेल चुके हैं। 

5 - युसूफ पठान 

 37 गेंदों में शतक लगाकर सबसे अधिक चर्चा में रहे युसूफ पठान को कोल्कता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में खरीद था। इसके पहले युसूफ पठान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और कई मौको पर सफलता भी दिलाई है। 

4 - दिनेश कार्तिक 


मुम्बई इंडियंस  के लिए खेल चुके दिनेश कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा। हालाँकि कार्तिक अपने दाम के मुताबिक काम नहीं कर पाए। 

3 - बेन स्टोक्स 


इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाडी बेन स्टोक्स इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। टी-20 स्पेशलिस्ट स्टोक्स को पुणे वारियर्स ने 14.5 करोड़ में खरीद था। स्टोक्स इस साल के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की सूची में सुमार हैं। 

2 - गौतम गंभीर 

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने की सूची में भी गौतम गंभीर का नाम शामिल है। अपनी कप्तानी में गौतम गंभीर KKR को दो बार आईपीएल का ख़िताब भी दिला चुके हैं। 

1 - युवराज सिंह 


6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 17.8 में खरीदा था जो कि अबतक की सबसे महंगी ऑक्शन है। इससे पहले युवराज सिंह पंजाब और पुणे के लिए भी खेल चुके हैं।

आईपीएल 10 : इन 5 बल्लेबाज़ों के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड, 5 में 4 इंडियन

No comments:

Post a Comment