Tuesday, 11 July 2017

आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ नंबर 1 पर बरक़रार, टॉप 10 में 3 भारतीय शामिल :

     आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ नंबर 1 पर बरक़रार, टॉप 10 में 3                                                                भारतीय शामिल :

आईसीसी  ने इंग्लैंड और साऊथ अफ्रीका के बिच हुए टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद अब ताज़ा टेस्ट रैंकिंग  घोसणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ 941 रेटिंग के साथ नंबर 1 बल्लेबाज़  बने हुए हैं। स्मिथ पिछले काफी समय से नंबर १ पर काबिज़ हैं। युवा बल्लेबाज़ जो रुट को इंग्लैंड के कप्तान के रूप में पहले ही मैच में शानदार शतक लगाने से रैंकिंग में  स्थान का फायदा हुआ है। अब वह नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। 

  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ और इंग्लिश कप्तान रुट के बाद नंबर 3 पर कीवी कप्तान केन विलियम्सन मौजूद हैं। 
  • भारतीय टेस्ट टीम की नयी दीवार मने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा 746 के साथ नंबर ४ पर काबिज़ हैं 
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली  नंबर 5 पर बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ में ख़राब प्रदर्शन के बाद कोहली को रैंकिंग में  काफी नुक्सान हुआ था। 
  • श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किये गए भारत के सलामी बल्लेबाज़ के एल राहुल रैंकिंग में नंबर 9 पर मौजूद हैं। 
  • इसके अलावा क्विंटन डिकॉक , अजहर अली , डेविड वार्नर और जॉनी बेरेस्टो भी टॉप 10 बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। 

             

           
अन्य भारतीय बल्लेबाज़ -

  • टेस्ट टीम के उपकतान अजिंक्य रहने 2 स्थान के फायदे के साथ नंबर 11 पर आ गए हैं। लॉर्ड्स में अमला और कुक के ख़राब प्रदर्शन की वजह से रहाणे को यह फायदा हुआ है। 
  • इसके अलावा मुरली विजय नंबर 30 , रिद्धिमान सहा 46  और रोहित शर्मा नंबर 47 पर काबिज़ हैं। 
  • अन्य भारतीय खिलाड़ियों में आश्विन नंबर 55, जडेजा 57,  शिखर धवन नंबर 59 पर मौजूद हैं। 

Sunday, 25 June 2017

एक घंटे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 क्रिकेट प्लेयर्स :



दुनिया में फुटबॉल के बाद सबसे अधिक कमाई क्रिकेट में होती है।  इसका कारण है की इसे लगभग आधी दुनिया चाहती है , जिसके कारण क्रिकेट प्लेयर्स की कमाई जमकर होती है।

ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट पेश करते हैं जिनकी घंटो की कमाई आपके महीनो की कमाई से कई गुना हो सकती है। तो आइये देखते हैं :

10 - माइकल क्लार्क : इन्होने भले ही क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन क्रिकेट की दुनिया में आज भी                                                इनका  दबदबा कायम है। इनकी 1 घंटे की कमाई 22054 रुपये है।

9 - युवराज सिंह :  हाल के दिनों में भले ही युवराज सिंह कोई कमल न दिखा पा रहे हो लेकिन उनके कमाई पर                                इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।  वे एक घंटे में 28871 रुपये कमाते हैं।

8 - गौतम गंभीर : गौतम गंभीर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है ,लेकिन उनकी इनकम इसका                                          अहसास  नहीं होने दे रही है। वे एक घंटे में 37979 रुपये प्रति घंटे में कमाते हैं।

7 - एबी डिविलियर्स : दक्छिड अफ़्रीकी स्टार एक घंटे में 41702 रुपये हर घंटे कमाते हैं।

6 - शेन वाटसन :  वाटसन एक घंटे में 41703 रुपये की कमाई करते हैं।

5 - वीरेंद्र सेहवाग :  भारतीय स्टार सेहवाग एक घंटे में 44072 रुपये प्रति घंटे कमाते हैं।

4 - शाहिद अफरीदी : पाकिस्तान के इकलौते फेमस क्रिकेटर जिनकी कमाई 47791 प्रति घंटे होती है।

3 - क्रिस गेल : अपने बैट से बॉलर के छक्के छुड़ाने वाले क्रिस गेल की कमाई भी तूफानी ही है।  इनकी एक घंटे                                 की कमाई 57020 रुपये कमाते हैं।

2 - महेंद्र सिंह धोनी : दुनिया के सबसे फेमस खिलाड़ियों में शुमार कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी कमाई के मामले                                         में भी काफी आगे हैं।  वे एक घंटे में 217299 रुपये जैसी मोटी रकम कमाते हैं।

1 - विराट कोहली :  कोहली जितनी तेज़ी से रन बनाते हैं उतनी ही तेज़ी से कमाई भी करते हैं।  वे एक घंटे में                                                                      347672  रुपये कमाते हैं।

Monday, 1 May 2017

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम :देखिये कौन हुआ अंदर और कौन बाहर



अगले महीने से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार अभी से चढ़ के बोलने लगा है। सब की निगाहे अब टीम इंडिया पे टिकी हुई हैं। जहां  लोग उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं वहीं खिलाड़ियों पर भी दबाव है अच्छा प्रदर्शन करने का। आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी दमदार परफॉरमेंस के चलते लोहा मनवाया है वही कुछ खिलाड़ियों का घरेलू रिकॉर्ड अच्छा होने के कारन उन्हें टीम में जगह मिल रही है। 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेलने वाले 15 खिलाड़ियों जिसमे बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों शामिल हैं उनके नाम इस प्रकार हैं :

            शिखर धवन , अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली , युवराज सिंह , MS धोनी , केदार जाधव ,
             हार्दिक पंड्या , पार्थिव पटेल , रविंद्र जडेजा , रविंद्रचन्द्रन आश्विन , कुलदीप यादव ,
                                   भुवनेश्वर कुमार , जसप्रीत बुमराह , उमेश यादव। 

सुरेश और गौतम गंभीर समेत कुछ खिलाड़ियों के नाम संभावित 15 खिलाड़ियों में नहीं है। अब देखना ये है की क्या इन्हे एंट्री मिलती है या नहीं। 

Friday, 21 April 2017

हरभजन सिंह बने कप्तान - रोहित और जाधव टीम से बाहर :




नई दिल्ली : रोहित शर्मा और केदार जाधव चोटिल होने के कारन देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेन्ट से बाहर हो गए हैं।  रोहित को इंडिया ब्लू की कप्तानी करनी थी, जिन्हे घुटने में मामूली चोट लगी है। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम करने की सलाह दी है। 

वहीं इंडिया रेड के केदार जाधव पेट में तकलीफ के कारन नहीं खेल सकेंगे। 25 से 29 मार्च तक विशाखापट्टनम में होने वाले टूर्नामेंट में हरभजन सिंह इंडिया ब्लू के कप्तान होंगे। 

इंडिया ब्लू : हरभजन सिंह (कप्तान ) मनदीप सिंह अम्बाती रायुडू मनोज तिवारी ऋषभ पंत दीपक हुड्डा क्रुणाल पंड्या शाहबाज़ नदीम सिद्धार्थ कॉल शार्दुल ठाकुर प्रसिद्द कृष्णा पंकज राव और ऋतू गायकवाड़। 

इंडिया रेड : पार्थिव पटेल (कप्तान ) शिखर धवन मनीष पांडेय मयंक अग्रवाल इशांक जग्गी गुरकीरत मान अक्षर पटेल अक्षर कर्णेवार अशोक डिंडा कुलवंत खेजरोलिया धवल कुलकर्णी गोविंदा पोद्दार श्रीवत्स गोस्वामी सीवी मिलिंद। 

Saturday, 15 April 2017

कोलकाता बनाम हैदराबाद : कौन मारेगा बाज़ी जानिए १००% भविष्यवाणी -


कोलकाता vs हैदराबाद 14th मैच 15 अप्रैल, बेहद ही रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है आज। एक ओर जहा होंगे कोलकाता के धुरंधर बल्लेबाज़ तो वहीं पिछले बार की चैंपियन हैदराबाद भी अपना जोश दिखाने के लिए होंगे तैयार। जी हाँ दोस्तों 15 अप्रैल को शाम 4  बजे कोलकाता और हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन में  आईपीएल का 14वा मैच खेला जायेगा। आज अपने इस पोस्ट में हम आपको प्लेइंग इलेवन के साथ साथ यह भी बताने की कोसिस करेंगे कि कौन सी टीम आज बाज़ी मार सकती है। 


प्लेइंग इलेवन :

कोलकाता :

                   गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, युसूफ पठान, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, कुलदीप                       यादव, सुनील नरेन, ट्रेट बोल्ट, कृष वोक्स, रोमन पॉवेल। 

हैदराबाद :
        
                  डेविड वार्नर, शिखर धवन, युवराज सिंह, नमन ओझा, मोइसिस हेनरिक्स, बेन कटिंग, बिपुल शर्मा,                      दीपक हुड्डा, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा। 

मैच जीतने के प्रतिशत :

कोलकाता : 60%
हैदराबाद : 40%

हम आपको बताते चले कि पिछली भविष्यवाणी बिलकुल सही साबित हुई थी लेकिन यह कोई जरुरी नहीं की यही हो जो हम बता रहे हैं। दोस्तों ये हमारे एक्सपर्ट द्वारा लगाया गया अनुमान है। अगर आपको लगता है की ये गलत है तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 
और हाँ इसको सब्सक्राइब और शेयर करना न भूलें। 

Friday, 14 April 2017

गौतम गंभीर ने किया खुलासा, आखिर क्यों भेजा नरेन को ओपनिंग :



आईपीएल के 10वे संस्करण में गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में कोलकाता और पंजाब के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले करने का फैसला किया। लगातार दो मैचों में पहले गेंदबाज़ी करने वाली पंजाब को इस बार बल्लेबाज़ी करने उतरना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने डेविड मिलर और मनन वोहरा के 28 -28 रनो के मदद से 170 रनो का स्कोर खड़ा किया। 

इसके बाद लक्छ्य का पीछा करने उत्तरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने कृष लिन की गैरमौजूदगी में सुनील नरेन् को ओपनिंग भेजा और सबको हैरान कर दिया और इससे भी ज्यादा हैरान सुनील नरेन् की बल्लेबाज़ी ने किया। 
गंभीर और नरेन् की जोड़ी ने पॉवरप्ले ख़तम होने से पहले ही 76 रन जोड़कर अपनी टीम के लिए टारगेट आसान बना दिया। 

कप्तान गंभीर का ये तुक्का काम कर गया। सुनील नरेन् ने 18 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए पहली बार आईपीएल में अपने बल्लेबाज़ी के बूते मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। गौतम गंभीर ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि -

"मुझे अब धीरे - धीरे सुनील नरेन की बल्लेबाज़ी की काबिलियत पर भी भरोसा करना होगा। वैसे भी वह आक्रामक क्रिकेट खेलने में माहिर हैं। मैच से पहले हमने कुछ चर्चा की और हमने हिटर के तौर पे सुनील नरेन को भेजने का फैसला किया। इस पारी के बाद सुनील को 9 नंबर पर भेजने का कोई सवाल ही नहीं है। "

Thursday, 13 April 2017

क्या कोलकाता रोक पायेगी पंजाब की जीत की हैटट्रिक, 100% भविष्यवाणी :


दो बार चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स आज आईपीएल में अभी तक अजेय रही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सावधान रहेंगे जो की दो बार उपविजेता भी रह चुकी है। 

इस समय केकेआर भी अच्छी लय में नजर आ रही है, इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता ने गुजरात लायंस को करारी हार चखाई थी, एक तरफ गौतम गंभीर (48 गेंदों में 76 रन ) और दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज़ लिन ने (43 गेंदों में 93 रन ) ठोक डाले थे और अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला थी। और इस समय केकेआर के स्टार गेंदबाज़ उमेश यादव की वापसी हो चुकी है। 

यादव को अंकित राजपूत की स्थान लेने की खबरे हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ हुए मैच आखिरी ओवर में 19 रन दिए थे। यहाँ केकेआर को एक झटका लग लग सकता है क्युकी उसके सबसे विष्फोटक बल्लेबाज़ कृष लिन टीम में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह रोबिन उथप्पा ले सकते हैं। 

बात करे kxip की तो अपने 9 संस्करणों में यह अभी तक सबसे अच्छी पोजीशन है। विष्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल इस समय फॉर्म में चल रहे हैं उनको इयोन मॉर्गन और सैमी के आगे  रक्खा गया है। 

कोलकाता बनाम पंजाब :

मैच जीतने का चांस - 

कोलकाता : 55%

पंजाब        : 45 %